World Rose Day 2023:  कैंसर सर्वाइवर्स को उम्‍मीदें और खुशियां देने वाला दिन, जानिए क्या है इस दिन का इतिहास?

World Rose Day 2023: Rose Day सुनकर अधिकांश लोगों को Valentine Week को याद करते हैं क्‍योंकि उस Week की शुरुआत ही Rose Day के साथ होती है. लेकिन दुनिया में हर साल 22 September को भी एक विशेष दिन मनाया जाता है, जिसे (World Rose Day) कहा जाता है। यह बात बहुत ही कम लोगों को पता होती है।

यह दिन Cancer से लड़ रहे लोगों के लिए यह खास होता है। यह दिन उनके जज्बों को सलाम करने का दिन होता है, उन्हें नई उम्मीद देने का दिन होता है। इस दिन Cancer पीड़ितों को गुलाब का फूल भेजा जाता है। Rose Day को ‘Day for the Welfare of Cancer Patients’ के नाम से भी जाना जाता है। आइए, हम आपको बताते हैं World Rose Day से जुड़ी खास बातें।

World Rose Day जानिए क्यों मनाया जाता है

World Rose Day का इतिहास 12 साल की एक लड़की से जुड़ा है। यह बच्‍ची Canada की थी और उसका नाम Melinda था। 1994 में, Melinda को Blood Cancer हुआ। उस समय Cancer के इलाज के उपाय वे नहीं थे, जो आजकल उपलब्‍ध हैं। डॉक्‍टरों ने उसकी स्थिति को देखकर बताया कि वह मुश्किल से 2 हफ्ते ही जी पाएंगी. लेकिन Melinda पर डॉक्‍टरों की बात का कोई असर नहीं हुआ। उन्‍होंने जीवन जीने की उम्‍मीद नहीं छोड़ी. Melinda की हिम्मत और मजबूत इरादों ने डॉक्‍टरों को गलत साबित कर दिया. अपनी हिम्मत और दृढ़ संकल्प के साथ, Melinda 6 महीनों तक जिंदा रही।

इस बीच, वे अपनी तरह कई Cancer Patients से मिलती थीं और उनके साथ समय बिताकर उनके चेहरे पर खुशी लाने का प्रयास करती थीं। वे उन्हें बीमारी से बहादुरी से लड़ने की हिम्मत देती थीं। जीवित रहते हुए, उन्होंने कई कविताएं और पत्र लिखे। जब वह Cancer Patients से मिलती थीं, तो वे अक्सर एक गुलाब भी दिया करती थीं। कहा जाता है कि 22 September को ही Melinda ने दुनिया को अलविदा कहा। उनकी याद में, हर साल 22 September को World Rose Day के तौर पर मनाया जाने लगा।

ALSO READ| Mouth Wash: माउथवॉश का उपयोग करने से ओरल कैंसर का खतरा, विशेषज्ञ की सलाह

कैसे मनाया जाता है यह दिन? (World Rose Day 2023)

Cancer बेहद खतरनाक बीमारी है. जिससे जूझ रहे लोगों को बहुत कष्‍ट झेलने पड़ते हैं. न जाने कितने मरीज इस बीमारी के कारण अपनी जिंदगी खो देते हैं। Rose Day के दिन, हम Cancer के मरीजों को गुलाब देकर उनके चेहरे पर खुशी लाने का प्रयास करते हैं।  उन्‍हें इस बीमारी से लड़ने का हौसला दिया जाता है.  इससे उन्हें आत्मविश्वास और नई उम्मीद मिलती है, और हम उनके लिए यह संदेश देते हैं कि Cancer केवल एक बीमारी है, न कि जीवन का अंत। उनकी जिंदगी भी फिर से गुलाब की तरह खिल सकती है।

आपके आसपास भी अगर कोई Cancer के मरीज हैं, तो कृपया उनके साथ खड़े रहें और उन्हें साहस और समर्थन दें और उनके लिए कुछ ऐसा जरूर कीजिए, जिससे उनके चेहरे पर मुस्‍कान आ सके.

ALSO READ| Curry Patta For Hair: बालों को झड़ने से रोकें और ग्रोथ बढ़ाए, जान लीजिए यूज करने का तरीका