SBI Amrit Kalash Scheme: कल खत्म हो रही, सीनियर सिटिजन को 7.60% और अन्य को मिल रहा 7.10% सालाना ब्याज.

State Bank Of India (SBI) की ‘Amrit Kalash’ Special Fixed Deposit (FD) Scheme कल, यानी 15 August को, समाप्ति हो रही है। इस Scheme के अंतर्गत सीनियर सिटिजन को 7.60% और अन्य ग्राहकों को 7.10% सालाना (Annual)  ब्याज प्रदान किया जा रहा है।

इस Fixed Diposit Scheme में, आपको 400 दिनों के लिए निवेश करना होता है। अगर आप चाहते हैं कि आपको FD पर ज्यादा ब्याज मिले, तो आप इस Scheme में निवेश कर सकते हैं। हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

यह एक Special Term Deposit (SBI Amrit Kalash Scheme)

Amrit Kalash एक  Special Retail Term Deposit, अर्थात् Fixed Diposit (FD) है। इस योजना के तहत सीनियर सिटिजन्स को 7.60% और सामान्य नागरिकों को 7.10% की दर पर ब्याज मिलता है। आप इसमें अधिकतम 2 Crore रुपए की Fixed Diposit (FD) करा सकते हैं। Amrit Kalash Scheme के तहत आपको ब्याज का भुगतान प्रति महीना (per month) , प्रति तिमाही (per quarter) और हर छमाही (every half year) किया जाता है. आप अपनी सुविधा के अनुसार FD ब्याज का पेमेंट तय कर सकते हैं।

ALSO READ| IndusInd Bank Cuts FD Interest Rates: अधिकतम 8.25% तक मिलेगा ब्याज, देखें नई Interest Rates.

निवेश Online या Offline कर सकते हैं

आप इस Scheme में निवेश करने के लिए Bank की शाखा जा सकते हैं या फिर आप Netbanking या SBI YONO App के माध्यम से भी निवेश कर सकते हैं। इस योजना में आम Fixed Diposit (FD) की तरह आपको लोन भी मिल सकता है।

SBI कितने साल की FD पर कितना ब्याज दे रहा

अवधिआम नागरिकवरिष्ठ नागरिक
1 साल6.80 %7.30 %
2 साल7.00 %7.50 %
3 साल6.50 %7.00 %
5 साल6.50 %7.00 %

SBI ‘WECARE’ Scheme में भी 30 September तक निवेश कर सकेंगे

SBI ने अपनी  Special Term Deposit (FD) योजना ‘WECARE’ की अंतिम तारीख को आगे बढ़ा दिया है। अब निवेशक 30 September 2023 तक इस Scheme में निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम में जो सीनियर सिटिजन्स हैं, उन्हें 5 साल या उससे अधिक की अवधि के Deposit (FD) पर 50 Basis Point का अतिरिक्त ब्याज प्राप्त होगा।

सीनियर सिटिजन को 5 साल से कम के Retail Term Deposit पर आम पब्लिक के मुकाबले 0.50% ज्यादा ब्याज मिलता है। वहीं ‘WECARE Deposit’ Scheme के तहत 5 साल या इससे ज्यादा की FD पर 1% ब्याज मिलेगा। हालांकि, Maturity से पहले निकासी पर अतिरिक्त ब्याज नहीं दिया जाएगा।

Axis Bank में FD पर अब अधिक ब्याज

Axis Bank ने Fixed Deposit (FD) पर मिलने वाले ब्याज में बढ़ोतरी की है। Bank ने Interest Rates 2 Crore रुपए से कम की FD पर Revised किए हैं। अब आपको Axis Bank में FD करने पर 3.50% से लेकर 7.10% तक का ब्याज मिलेगा। यदि आप 1 साल के लिए FD कराते हैं, तो आपको 6.75% सालाना ब्याज मिलेगा।

ALSO READ| Tesla New CFO Vaibhav Taneja: 7 साल से कर रहे हैं Elon Musk की Company में काम.