MG Comet EV Special Gamer Edition Launch: Full Charge पर 230km की Range का दावा, ₹8.65 Lakh की शुरुआती कीमत!

MG Comet EV Special Gamer Edition: MG Motors ने गुरुवार को (3 August) भारत में Launch किया ‘Comet EV’ का Special Gamer Edition इसकी कीमत 8.65 Lakh रुपए (Ex-Showroom) है। यह Special Edition, Play, Pace और Plush Variant से 64,999 रुपए अधिक है।

MG Motors ने May-2023 में 7.98 Lakh रुपए की शुरुआती कीमत पर ‘Comet EV’ को Launch किया था। यह Tata की ‘Tiago EV’ से भी लगभग 50 हजार रुपए सस्ती है। Full Charge पर इसकी Certified Range 230 KM है। Company का दावा है कि ये Car 519 रुपए में 1000 KMचलेगी। ‘Comet EV’ के Gamer Edition को 5000 रुपए के Token Money के साथ आप Online या MG Dealership  पर बुक कर सकते हैं।

ALSO READ| Tata Punch CNG: पहली Twin Cylinder Micro SUV, Hyundai EXTER से मुकाबला.

Special Gamer Edition में नया क्या?

MG Comet EV Special Gamer Edition: MG के अनुसार, Comet के Special Edition को Gamer Mortal के नाम से चर्चित Naman Mathur ने पेश किया है। इस Edition की Design में Regular Variant से अलग है। इसके wheel और B-pillar पर अलग तरह का Design देखने को मिलता है।

Interior Cabin में ‘Neon Light’ और ‘Key’ में अलग तरह का Texture देखने को मिलता है। इसमें Gaming Element का उपयोग किया गया है। साथ ही इसमें ‘Special Accessories’ और ‘Garnishing Touch’ भी शामिल हैं, जैसे कि Side Moulding, Carpet Mat, Interior Inserts, Body Graphics, Steering Wheel Cover और Seat Cover.

Comet MG की सबसे सस्ती, छोटी EV

MG Comet Company की सबसे सस्ती, छोटी और Entry-Level Electric Car है। इसकी लंबाई 3 Meter, Height 1,640 mm और Width 1,505 mm है। इसमें Next Level Personalization दिया गया है। इसका मतलब है कि आप कार पर कंपनी द्वारा बनाए गए Funky Body Wraps और Cool Stickers लगा सकते हैं।

यह 2 Door Car है, जिसके Front में LED Headlamp, MG Logo, Daytime Running Lamps, Rear में LED Tail Light, Side में Wheel Cover के साथ 12 inch के Aerodynamic Design Steel Wheels, Chrome Door Handles, Front और Rear Parking Camera भी होता है। यह MG ZS EV के बाद MG की यह दूसरी Electric Car है।

Seat को Fold कर बढ़ा सकते हैं Boot Space

Car में Foldable Split Seat Configuration दिया गया है। इसका मतलब है कि आप Boot Space को बढ़ा सकते हैं। वहीं Company ने इसे 5 Color Options में Launch किया है। Black Roof के साथ Apple Green, Aurora Silver, Starry Black, Candy White और Black Roof के साथ Candy White. इस EV में दो दरवाजे हैं और इसकी Seating Capacity 4 लोगों की है।

Dashboard पर 20.5 inch की Integrated Floating Wide Screen

MG Motors इसे ‘Intelligent Tech Dashboard’ कहती है। कार में एक Integrated Floating Wide Screen होती है, जिसमें 10.25 inch की Head Unit और 10.25 inch का Digital Cluster शामिल है। Dashboard के पास एक Floating Unit मिलती है।

वहीं, Screen के नीचे Horizontal Position में AC vents उपलब्ध होंगे। नई Electric Car में Chrome Highlights के साथ Rotary Air-Conditioning Control भी शामिल है। इसके साथ ही ‘Comet’ में Connected Car Technology, Keyless Entry, Drive Mode और कई High-End Features भी मिलेंगे।

ये Interior Features मिलेंगे ( MG Comet EV Special Gamer Edition)

Electric Car के Steering Mounted Controls के साथ आएगी। इसमें दोनों Side पर 2 Control Sets दिए गए हैं। ये Controllers Apple iPod से प्रेरित हैं। इससे Audio, Navigation, Infotainment Voice Command जैसे Features को Control करने के Option हैं।

8 साल या 1.20 Lakh KM तक Battery पर Warranty

Buyers Car को 5 हजार रुपए देकर Book कर सकते हैं। Comet EV एक E-Shield Ownership Package के साथ उपलब्ध है, जिसमें 3 साल या 1 Lakh KM की Standard Warranty, 3 साल की Labor Free Service, 3 साल की Road Side Assistance और 8 साल या 1.20 Lakh KM तक Battery पर Warranty शामिल है। Company Comet EV के साथ 3 साल का 60% Buyback Plan भी Offer कर रही है।