IndusInd Bank Cuts FD Interest Rates: अधिकतम 8.25% तक मिलेगा ब्याज, देखें नई Interest Rates.

IndusInd Bank Cuts FD Interest Rates: Induslnd Bank ने Fixed Deposit (FD) पर प्राप्त होने वाले ब्याज दरों में कटौती की है। अब Induslnd Bank में FD खोलने पर आम नागरिकों को अधिकतम 7.5% Interest (ब्याज) मिलेगा। इसके साथ ही, वरिष्ठ नागरिकों को अब 8.25% तक का Interest (ब्याज) मिलेगा।

IndusInd Bank Cuts FD Interest Rates: अब कितना मिलेगा?

Durationआम नागरिकों के
लिए ब्याज दर
वरिष्ठ नागरिकों के
लिए ब्याज दर
7-30 दिन3.50 %4.25%
31-45 दिन3.75 %4.50%
46-60 दिन4.25 %5.00%
61-90 दिन4.60 %5.35%
91-120 दिन4.75 %5.50%
121-180 दिन5.00 %5.75%
181-210 दिन5.85 %6.60%
211-269 दिन6.10 %6.85%
270-364 दिन6.35 %7.10%
1 साल से
2 साल तक
7.50 %8.25%
2 साल से ज्यादा
लेकिन 61 महीने
से कम
7.25 %8.00%
61 महीने या
इससे ज्यादा
7.00 %7.75%
5 साल7.25 %8.00%

Axis Bank ने भी FD की ब्याज दरें घटाईं

इसी महीने, Axis Bank ने 2 Crore से कम रकम के FD की ब्याज दरों में कटौती की थी। वे अब 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि के FD पर 3.50% से 7.10% तक सालाना ब्याज प्रदान कर रहे हैं।

ALSO READ| Income Tax Slab: Salary 3, 5, 7 या 10 लाख है, क्या Income Tax लगेगा या नहीं?

Axis Bank में FD की नई ब्याज दरें

Durationब्याज दर
7 से 45 दिन3.50 %
46 से 60 दिन4.00 %
61 दिन से 3 महीने4.50 %
3 महीने 1 दिन से 6 महीने4.75 %
6 महीने से 9 महीने5.75 %
9 महीने 1 दिन से 1 साल से कम6.00 %
1 साल से 1 साल 4 दिन6.75 %
1 साल 5 दिन से 13 महीने6.80 %
13 महीने 1 दिन से 2 साल से कम7.10 %
2 साल से 30 महीने7.05 %
30 महीने 1 दिन से 10 साल7.00 %

FD से मिलने वाले Interest (ब्याज) पर भी देना होता है Tax

FD से मिलने वाला Interest (ब्याज) पूरी तरह से Taxable होता है। एक साल में जितना भी ब्याज आपको मिलता है, वह आपकी Annual Income में जुड़ता है। आपकी Total Income के आधार पर, आपका Tax Slab निर्धारित किया जाता है। चूंकि FD पर कमाई गई ब्याज को ” Income From Other Sources” के रूप में माना जाता है, इसलिए इसे Tax Deducted At Source या TDS के तहत Charge किया जाता है। जब आपका Bank  आपकी ब्याज आय को आपके Account में जमा करता है, तो उसी समय TDS काट लिया जाता है।

आइए जानते हैं FD पर Tax से जुड़े कुछ Points

  • अगर आपकी कुल आय एक वर्ष में 2.5 Lakh रुपए से कम है, तो Bank FD पर TDS नहीं काटता है। लेकिन इसके लिए आपको Form 15G या 15H जमा करना होगा। इससे, आप अपने TDS को बचा सकते हैं, इसलिए यदि आप Tax कटौती से बचना चाहते हैं, तो Form 15G या 15H अवश्य जमा करें।
  • अगर सभी FD से आपकी Interest Income एक वर्ष में 40,000 रुपए से कम है, तो TDS नहीं काटा जाएगा। लेकिन, यदि आपके ब्याज की आय 40,000 रुपए से अधिक है, तो 10% TDS कटा जाएगा। अगर आप PAN Card नहीं देते हैं, तो Bank 20% TDS कटा सकता है।
  • 40,000 रुपए से अधिक Interest Income पर TDS काटने की यह Limit 60 साल से कम उम्र वाले लोगों के लिए है। वहीं, 60 साल से अधिक उम्र, अर्थात् Senior Citizen के लिए Fixed Deposit से 50,000 रुपए तक की आय Tax Free होती है। इससे अधिक आय होने पर 10% TDS कटा जाता है।
  • अगर Bank ने आपकी FD Interest Income पर TDS काट लिया है और आपकी कुल आय Income Tax के दायरे में नहीं आती है तो आप काटे गए TDS को Tax File करते समय Claim कर सकते हैं।  यह आपके Account में Credit कर दिया जाएगा।

ALSO READ| MG Comet EV Special Gamer Edition Launch.