Bgmi x Mumbai Indians Event: मुंबई इंडियंस के साथ धमाकेदार कोलैबोरेशन, रणवीर सिंह से मिलने का मौका

Bgmi x Mumbai Indians Event: KRAFTON का पॉपुलर गेम Battlegrounds Mobile India (BGMI) मशहूर IPL टीम मुंबई इंडियंस के साथ मिलकर एक धमाकेदार नया क्रॉसओवर इवेंट लॉन्च किया है! ये गेम अपडेट खासकर क्रिकेट फैन्स के लिए है. इस अपडेट में गेमर्स को मुंबई इंडियंस की थीम पर आधारित कई इन-गेम आइटम जीतने का मौका मिलेगा. तो चलिए अब इस अपडेट के बारे में और मिलने वाले इन-गेम आइटम के बारे में विस्तार से जानते हैं!

BGMI X Mumbai Indians Event Themed items

BGMI ने मुंबई इंडियंस के साथ धमाकेदार पार्टनरशिप कर ली है! अब आप स्टाइलिश कैप्स, बैकपैक्स, पैराशूट्स और हेलमेट्स के साथ मुंबई इंडियंस थीम वाले कपड़े पहनकर अपने आप को नया लुक दे सकते हैं. आप DP28 गन के लिए स्पेशल MI थीम वाली स्किन और अपनी Dacia गाड़ी के लिए भी MI स्किन प्राप्त कर सकते हैं. ये एक्सक्लूसिव आइटम 6 जून 2024 तक उपलब्ध रहेंगे।

Ranveer Singh से मिलने का मौका

BGMI में एक और कॉन्टेस्ट हो रहा है जिसमे आपको बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर Ranveer Singh से मिलने का मौका मिलेगा. BGMI के Play Pure कैंपेन और रणवीर सिंह के साथ पार्टनरशिप के तहत, ये नया कॉन्टेस्ट कुछ लकी प्लेयर्स को मुंबई में रणवीर सिंह से मिलने का मौका देगा. 

BGMI की इंस्टाग्राम कॉन्टेस्ट जीतने के लिए इन आसान नियमों को फॉलो करें:

  • BGMI के इंस्टाग्राम अकाउंट को फॉलो करें।
  • कॉन्टेस्ट की अनाउंसमेंट वाली पोस्ट पर जाएं और उस पर कमेंट करें। अपने दोस्तों को भी उस कमेंट में टैग करें (इससे आपके जितने के चांस बढ़ते है)
  • इसके बाद, अपनी बेसिक जानकारी के साथ एक फॉर्म भरना होगा।
  • अपनी इंस्टाग्राम आईडी, स्नैपचैट आईडी, फेसबुक आईडी और यूट्यूब चैनल (अगर हो तो इनमे से कोई भी) लिखें
  • इस फॉर्म में आपको यह बताना होगा कि आप रणवीर सिंह को क्यों पसंद करते हैं।

यह कॉन्टेस्ट 19 मई 2024 को रात 11:59 बजे ख़त्म हो जाएगा, तो जल्दी से रजिस्टर कर ले. इस कॉन्टेस्ट में 5 Winners को उनके Answers की Quality और फोन पर बातचीत के आधार पर चुना जाएगा. आप जितना अच्छा जवाब देंगे आपके जितने के चांस उतने ज्यादा बढ़ जाएंगे.

ALSO READ| BGMI 3.2 Update: नए मोड, हथियार, और रोमांचक फीचर्स से भरपूर!

ALSO READ| Realme GT 6T Specification: गेमर्स के लिए बना धांसू फोन, 22 मई को होगा लॉन्च