जानें Supermoon की खासियत और इसे क्यों कहते हैं स्टर्जन मून
August महीने में दो Supermoon दिखाई देंगे. पहला Supermoon 1 August को दिखेगा और दूसरा 30 August की रात को दिखेगा. तो चलिए जानते हैं क्या है इसकी खासियत.
सुपर मून और ब्लू मून
पहला सुपरमून 1 अगस्त को दिखाई देगा, जिस समय चंद्रमा पृथ्वी से सिर्फ 357,530 किलोमीटर की दूरी पर होगा, और इसलिए इसे सुपरमून कहा जाता है।
फिर, 30 अगस्त को दूसरा सुपरमून दिखाई देगा, जिस समय चांद पृथ्वी से और नजदीक आ जाएगा, जिससे बीच का फासला सिर्फ 357,344 किमी का रह जाएगा। एक ही महीने में यह दूसरा Full Moon होगा, इसलिए इसे Blue Moon कहा जा रहा है।
30 August को दिखेगा Blue Moon
ब्लूमून! यह घटना अत्यंत दुर्लभ है और इसमें चंद्रमा के रंग का कोई लेना-देना नहीं होता है। ब्लूमून अक्सर किसी महीने की दूसरी पूर्णिमा को दिखाई देता है।
इस बार अगस्त महीने में भी दो पूर्णिमा होने के कारण, दूसरी पूर्णिमा के दिन सुपर ब्लूमून का दर्शन होगा। इससे पहले ब्लूमून को 22 अगस्त 2021 को भी देखा गया था।
सुपर मून क्या है?
जब सूर्य की पूरी रोशनी से नहाया हुआ पूरा चंद्रमा पृथ्वी के सबसे नजदीकी बिंदु से गुजरता है और इससे हमें विशाल और भव्य रूप में दिखाई देता है। इसी घटना को हम पूर्ण चंद्रमा, यानी सुपरमून कहते हैं।
जून में भी दिखा था सुपरमून
बता दें कि इससे पहले June में भी एक Supermoon दिखा था. 14 June को दिखे इस Supermoon को Strawberry Super Moon कहा गया था, क्योंकि यह पूर्णिमा Strawberry की फसल के समय पड़ी थी.